बालों की तमाम समस्याओं से छुटकारा
 |
| प्रयोग के बाद घने चमकदार और काले बाल |
आइए आज हम चर्चा करते हैं कुछ हेल्थ टिप्स से जुड़ी हुई बातों का ।
जैसे आज कल कम उम्र में भी बालों पकना आम बात हो गई है , इस दौर से हमारे देश का अधिकांश युवा वर्ग गुजर रहा है । कच्ची उम्र में बालों का पक जाना कोई आम बात नहीं है । इसके पीछे विशेष कारण छुए हुए हैं ।
जो आज कल हम अक्सर नजर अंदाज कर देते हैं । जबकि हमें जरूरत है इसको गंभीरता से लेने की और और इन पर अध्ययन कर के इस समस्या से निजात पाने की ।
आज काफ़ी अध्ययन के बाद हम आपको क्रम अनुसार बताएंगे कि यह समस्या कैसे उत्पन्न होती हैं , क्यों होती हैं , इसके नुकसान क्या क्या है और इनसे निपटने के बेहतरीन । जो हम आपको बताएंगे , आप हमारे साथ जुड़े रहिए हम आपको हर आसान तरीके से अवगत कराएंगे ।
तो आइए सबसे पहले हम यह समझते है कि आखिर छोटी सी उम्र में बालों को पकने जैसी समस्या कैसे उत्पन्न होती हैं –
बालों समस्या कैसे उत्पन्न होती हैं ।।
आज के दौर में हम इक्कीसवीं सदी से गुजर रहे हैं , हमें यह भली भांति ज्ञात हैं , और हम वहीं कर रहे हैं जो हमें करना चाहिए हम आधुनिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं , जहां एक तरफ आधुनिकरण से अनगिनत फायदे हैं वहीं दूसरी ओर धरती पर व्याप्त समस्त जीवों के लिए खतरा भी है ।
मगर इससे हमारे बालों का संबंध है आइए वो हम समझते हैं , आधुनिकरण से हमारा आम जीवन और दिनचर्या प्रभावित हुईं है , जिसके चलते हमनें अपने रहने खाने आदि का ढंग बदल दिया है , और हमारी खाने पीने की चीज़े ही स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव डालती हैं जो हमारे स्वास्थ की दृष्टि से उचित नहीं है । हमारा अनुचित भोजन ही हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता हैं । और नतीजतन यह सामने आता है की हम बार बार बीमार पड़ने लगते हैं , और हम ना चाहते हुए भी तनाव ग्रस्त हो जाते हैं । जब हम तनाव में रहते हैं तो चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं और यहीं स्थिति लंबे समय तक यदि बरकरार रहती हैं तो हमें अवसाद की ओर धकेल ले जाती हैं । मगर ये स्थिति छोटे बच्चों में कम देखने को मिलती है । लेकिन रोग प्रतिरोधक क्षमता उनकी भी प्रभावित होती हैं । उसी के रहते वह बार बार बीमार भी पड़ते है । और नतीजा यह निकलता है कच्ची उम्र में बालों का पकना शुरू हो जाता हैं । अभी हमने समझा की यह समस्या कैसे उत्पन्न होती हैं ।
बालों समस्या क्यों उत्पन्न होती हैं ।।
अब हम समझते है कि क्यों उत्पन्न होती है , जैसा कि मैंने बताया हमारी गलत दैनिक दिनचर्या से हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है । और हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को खो देते हैं । (जो हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता हैं ) और हम बीमार पड़ने लगते हैं । बार बार हमारा यूं बीमार हमें और भी कमजोर बनाता है , जिसके रहते हमारा इम्यून सिस्टम कमज़ोर पड़ने लगता हैं । फिर ऐसे में कोई बच्चा हो या युवा वो इन समस्याओं का शिकार होता जरुर है । यदि हम डॉक्टरों की विचारधारा का अनुसरण करते हैं तब भी यही नतीज़ा निकल कर सामने आएगा । जो हमारे दैनिक दिनचर्या और हमारे खान पान से जुड़ा है । वो हमारे खाने पीने की वस्तुएं में विटामिन की कमियां निकलेंगे और तरह तरह तत्व जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी होते है उनके बारे में कहेंगे । मगर कुछ मिलाकर नतीजा हमारी दिनचर्या और हमारे खान पान का ही निलकेगा हैं ।
बालों की समस्या से क्या नुकसान हैं ।।
इस वक्त बाजार में तरह तरह के तेल व शैम्पू उपलब्ध हैं जो दावा करते है की हम आपको बालों को रेशमी मुलायम और अधिक चमकीले बनायेगें , गिरने से रोकेंगे , पकना और झड़ना बंद करेंगे । इस प्रकार तमाम झूठी फजियते पेश करेंगे । मगर इनके इस्तेमाल से हम अपने आप को अधिक नुकसान में डाल सकते हैं । बाजार में तरह की मेंहदी और कलर डाई उपलब्ध हैं जो हमारे बालों के लिए अधिकांश नुकसान दायक साबित होती है । तरह तरह के कैमिकल से बनाए गए ये उत्पाद हमारी दैनिक दिनचर्या को प्रभावित करते है । हम खुद को एक ऐसे चक्र में फांस लेते है जिससे निकलना मुश्किल हो जाता हैं । ये तमाम नुकसान है जिनसे हमें गुजरना पड़ता है ।
बालों की समस्या से निजात पाने के उपाय ।।
अब हम आगे बात करें बालों के हर प्रकार की समस्या से निजात पाने के तरीकों की , बालों की समस्या कोई भी हो मगर सबका निजात एक ही होता हैं । क्योंकि बालों से जुड़े तमाम हार्मोन और विटामिन जिसकी बालों को जरूरत है वो हमारे स्वच्छ खाने में है ।
यदि हम डॉक्टरों की सलाह ले तो वो हमें बाजार में उपलब्ध तमाम उत्पादों की जानकारी देंगे , मगर असलियत यह है कि बालों की रोग का कोई इलाज संभव नहीं है । ये मुश्किल है । बाजार में कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं । जो हमारे शरीर पर 10 या 20 प्रतिशत कारगर साबित होती हैं । मगर उनसे कोई फायदा नहीं हैं । बालों की किसी भी प्रकार की समस्या से बचना है बालों में किसी भी प्रकार का कैमिकल युक्त पदार्थ ना लगाए जितना अधिक हो सकते उतना बचे और हफ्ते में हो सके तो एक या दो बार ही बालों में शैंपू या साबुन का प्रयोग करें । बालों के लिए प्राकृतिक पदार्थों का जितना अधिक हो सकते उतना अधिक प्रयोग करें । काली मिट्टी यह बहुत ही पुराना नुस्का है जो आपको आजकल कहीं भी देखने को नहीं मिलेगा मगर यह बालों के लिए हर प्रकार की समस्या से निजात दिलाने में सक्षम हैं । बालों को लंबा और काला करना , बालों का झड़ना रोकना दो मुखी बालों को खत्म , बालों को चमकीले और रेशमी बनाना आदि तमाम प्रकार के फायदे मिट्टी के प्रयोग से होते हैं ।
इसके अलावा बालों के लिए रीठा , नींबू , आंवला , अदरक , शिकाकाई ये तमाई प्राकृतिक पदार्थ आजमाकर आप अपने बालों की हर प्रकार की समस्या से निजात पाने में सफल हो सकते है ।
इसके अलावा आप नीम की पत्ती का इस्तेमाल करके अपने बालों को काला और मजबूत कर सकते हो । आप नीम की कोमल पत्तियों को खाकर अपने बालों के साथ अपने शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत कर सकते हो । इसके अलावा नीम की पत्ती को तेल में मिलाकर भी बालों पर रोजाना इस्तेमाल कर सकते हो ।
मेरा व्यक्तिगत अनुभव
मेरी द्वारा दी गई समस्त जानकारी मेरा व्यक्तिगत अनुभव रहा हैं । क्योंकि में भी लंबे समय से बालों की समस्या से जूझ रहा था , मगर अब मेरे बालों का सफेद होना काफ़ी हद तक ठीक हो गया । मैने कई डॉक्टरों की सलाह ली और उनके द्वारा बताए उपायों को भी आजमाया । मगर कोई फर्क महसूस नहीं किया । लेकिन जब प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाया है तब अपने आप बहुत कुछ फ़र्क महसूस किया हैं । और वहीं सलाह मैंने आपके साथ शेयर भी है ।
लेख — विनय कुमार झा
0 Comments