आइए जानते हैं हम सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस पर विशेष ।

 सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस 

आइए जानते हैं हम आज सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस के बारे में :– 

सीमा सुरक्षा बल का गठन 1 दिसंबर 1965 को हुआ था । और आज 57 वीं वर्षगांठ ( दिवस) मना रहे हैं । सीमा सुरक्षा बल की स्थापना का मुख्य कारण था कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर देश की सुरक्षा करना और अंतरराष्ट्रीय अपराधों को रोकने के लिए की गई ।
 इससे पहले इन सीमाओं पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात हुआ करते थे । मगर सीमाओं पर विशेष प्रशिक्षित जवानों की आवश्यकता थी जो बाहरी गतिविधियों पर नजर रख सकें और उनकी हर आतंकवादी कोशिशों को नाकाम कर सकें । इसी को ध्यान में रखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल शक्ति की स्थापना की गई । जो आज भी दुनियां में अपने नाम का लोहा मनवा रही है ।

सीमा सुरक्षा बल के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसके माध्यम से उन्होंने कहा कि – 

आज हमनें 57 वर्ष पूरे कर लिए हैं मातृ भूमि करते हुए और यह सेवा अनंत काल तक यूंही चलती रहेगी ।
इसके साथ साथ उन्होंने लिखा है कि सेवा और रक्षा करना बड़े ही सम्मान की बात है ।
और आगे लिखा है ये एक वादा हैं जो हम जीवन पर्यन्त तक निभायेंगे ।
BSF ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट



माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जवानों के लिए स्थापना दिवस की शुभाकामनाएं देते हुए उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि – 

सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों और उनके परिवार सहित सभी के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं । अपने साहस और कर्तव्य निष्ठा के लिए सीमा सुरक्षा बल का हर जगह सम्मान किया जाता हैं ।
भारत की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल महत्वपूर्ण योगदान देता है ।
इसके आगे लिखा है कि संकट और आपत्ति के समय मानवीय सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं । 
इसके साथ माननीय प्रधान मंत्री जी ने जवानों की चार तस्वीरों को भी शेयर किया है ।

माननीय प्रधानमंत्री का ट्विटर हैंडल 



हमारे देश के यशस्वी रक्षा मंत्री श्री राज नाथ सिंह जी ने ट्वीट करके लिखा है कि – 

सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की उन्हें और उनके परिवार के लिए बहुत बहुत बधाई , सीमा सुरक्षा बल हमारे देश की सीमाओं पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं । आगे लिखा है सीमा सुरक्षा बल ने ऐसे कई मौकों पर असाधारण ( अनुकरणीय) साहस का प्रदर्शन किया है । और अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए बलिदान भी दिया है । 
भारत के लिऐ उनके वीरता पूर्वक किए गए प्रयासों पर गर्व है ।



देश के गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी ने ट्वीट करके लिखा है कि – 

सीमा सुरक्षा बल , शक्ति , साहस और समर्पण के लिए उत्कृष्ट उदाहरण हैं ।
आज सीमा सुरक्षा बल के 57वें स्थापना दिवस पर में देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के सभी बहादुर प्रहरियों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देता हूं ।
आगे लिखा है कि विषम परिस्थितियों में भी मातृभूमि की रक्षा हेतु आपकी 
वीरता और बलिदान पर पूरे देश को अभिमान है ।






तब से लेकर आज तक जानें कितनी शोर्य गाथाएं लिखीं जा चुकी है हमारे देश के वीर जवानों की । 
और आगे भी ऐसे शोर्य और पराक्रम की गाथाएं सुनने को मिलेगी । 
क्योंकि हमें हमारे जवानों पर गर्व है । ना कभी उन्होंने पीछे मुड़ कर देखा और ना कभी देंखेगे । हर दिन एक नया इतिहास रचेंगे । 

आज के इस स्थापना दिवस पर में सभी सीमा सुरक्षा बल के जवानों और उनके परिवार को बहुत बहुत बधाई देता हूं। 



जय हिन्द जय भारत 







Post a Comment

0 Comments

Close Menu