जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में आरपीएफ के जवान ने 4 यात्रियों को गोली मारी

 आज देश का सिस्टम इतना खोखला हो चुका हैं कि व्यवस्था छिन्न भिन्न फैली पड़ी है। 



लोगों ने धैर्य और सब्र जैसे शब्द किताबों से पढ़े ज़रूर है मगर उन्हें किताबों तक ही सीमित रहने दिया। और रही बात भावनाओं की, ये इतनी अधिक कमज़ोर पड़ चुकी हैं कि जरा जरा सी बात पर आहत हो जाती हैं। 


बीते दिन जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में महाराष्ट्र के पालघर के पास आरपीएफ के जवान चेतन सिंह ने गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी। वायरल वीडियो में यह साफ़ साफ़ कहते हुए सुना जा सकता हैं कि "हिंदुस्तान में रहना है तो योगी-मोदी कहना है"। 


दरअसल बात चेतन सिंह की हो रही हैं तो आरपीएफ की तरफ़ से एक बयान सामने आया है जिसमें एक अधिकारी ने कहा कि वो मानसिक तौर पर ठीक नहीं था उसका इलाज़ चल रहा था। सोचिए सिस्टम किस स्तर पर पहुंच चुका हैं।


आज जनता का ब्रेन बास किया जा रहा हैं उन्हें जीता जागता मानव बम बनाया जा रहा हैं। धार्मिक यात्राओं में हतियारों को लहराना मानो जैसे कोई चलन बन गई हो। स्थिति सामान्य से बहुत ही आसामान्य हो चुकी हैं। हालात प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं। 


मेरी समझ से आपको गलियारों चौराहों या किसी अन्य स्थान पर राजनीतिक और धार्मिक चर्चाओं से बचना चाहिए। अक्सर चर्चाएं दो विपरीत विचारधारा वाले लोगों में छिड़ती हैं। क्या पता कौन कब अपना आपा खो दें। 


follow me 4 more information - Facebook - Vinay Kumar Jha yash

Post a Comment

0 Comments

Close Menu