हरियाणा में हिंसा क्यों भड़की? कौन हैं इसका मास्टर माइंड? क्या यह सुनियोजित ढंग से रचित प्री प्लांट घटना थी? हो सकता हैं यह सवाल आपके जहन में भी उठ रहा हो। आइए समझते हैं....!!!
हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार के दिन ब्रजमंडल शोभा यात्रा निकाली गई। हिंदू पक्ष का कहना हैं कि यह यात्रा हर वर्ष निकाली जाती हैं। मगर इस वर्ष यह यात्रा दंगे में तब्दील हो गई। क्या इस यात्रा/दंगों का संबंध मोनू मान सरोवर से हैं? मैं यह बात जांच एजेंसियों पर छोड़ता हूं।
इस शोभा यात्रा के कुछ ही दिन पहले मोनू मान सरोवर ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वो इस यात्रा में शामिल होगा। मोनू खुद को गौ सेवक होने के साथ साथ बजरंग दल का सदस्य भी कहता हैं। मोनू सरोवर उर्फ मोहित यादव पर दो मुस्लिम युवकों को जिंदा जलाकर मारने का भी आरोप है। इसी आरोप के चलते को फरार था और निक्कमी पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम थी।
इसी घटना के रहते मुस्लिम समुदाय में पहले से आक्रोश था, नूंह जिले के लिए पहले ही संवेदनशील इलाका घोषित कर दिया था। फिर भी सुरक्षा एजेंसियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
यह शोभा यात्रा जैसी ही नूंह झंडा पार्क पहुंची यात्रा पर मुस्लिम पक्ष की ओर से पथराव शुरू हो गया (मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक)। यह घटना सिर्फ़ पथराव तक ही सीमित नहीं रही बल्कि गोलियां चलाई और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों में दंगा भड़क गया।
अब हालात को काबू में लाने के लिए तरह तरह के प्रत्यन किए जा रहे हैं। अगर पहले ही मोनू मान सरोवर को गिरफतार कर लिया होता तो शायद आज नूंह मेवात और गुरुग्राम ना जल रहा होता?
Follow me 4 more information - Facebook - Vinay Kumar Jha yash
0 Comments