![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjzhxKq2HayDN9Gyou20ktpxm0ulZtcyeJG-gZKmBHgUBvZ1as0sRHErLChQz4UtzZlMJ3EGquxnasDUEHWe4f4Mlv3izrswGDrNP6Bvdg-By4KOJsPpD41lGdwYAlNntZmkMY1Bn_wuKrgsaUeHYQIfX27RG58IXOMdH3RtP-Z_ZC0YDyu8vefYMYM/s320/IMG_20230605_131216.jpg) |
प्रशासनिक भवन परिसर
|
सागर: डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रशासनिक भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। विश्वविद्यालय में वातावरण को स्वच्छ एवम् सुंदर बनाने रखने हेतु वृक्षारोपण किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रंजन कुमार प्रधान जी की उपस्तिथि में विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपा गया। दरअसल, विश्वविद्यालय में 1 से 5 जून तक पर्यावरण जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, आज उसी कड़ी में पौधों को रोपा गया। पर्यावरण को संरक्षित करने एवम् पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को वहन करने हेतु हमें अवगत कराया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार जैन, प्रो. आशुतोष, प्रो.संजय शर्मा, प्रो. विवेक जैसवाल के मार्गदर्शन में NSS के स्वयंसेवकों एवं पत्रकारिता विभाग के छात्र उपस्थित रहे, सभी ने मिलकर फल - फूल एवम् छायादार वृक्ष लगाए।
Source - Aditya dwivedi
0 Comments